1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बायर्न म्यूनिख के फिलिप कॉटिन्हो की सर्जरी सफल, 2 सप्ताह तक रिहेबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे

बायर्न म्यूनिख के फिलिप कॉटिन्हो की सर्जरी सफल, 2 सप्ताह तक रिहेबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Apr 25, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 02:21 pm IST

जर्मन लीग (बुन्डेसलीगा) क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले मिडफील्डर फिलिप कॉटिन्हो घुटने की सर्जरी के बाद अब दो सप्ताह तक रिहेबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे।

बायर्न म्यूनिख के...- India TV Hindi
बायर्न म्यूनिख के फिलिप कॉटिन्हो की सर्जरी सफल, 2 सप्ताह तक रिहेबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे Image Source : GETTY IMAGES

म्यूनिख| जर्मन लीग (बुन्डेसलीगा) क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले मिडफील्डर फिलिप कॉटिन्हो टखने की सर्जरी के बाद अब दो सप्ताह तक रिहेबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे।क्लब ने एक बयान में कहा, " कॉटिन्हो ने शुक्रवार को ही अपने दाएं टखने का आपरेशन करवाया है। आपरेशन सफल रहा है। ब्राजील के खिलाड़ी अब 14 दिन तक रिहेबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे।"

बार्सिलोना से लोन पर बायर्न म्यूनिख क्लब में गए कॉटिन्हो ने जर्मन क्लब के लिए अब तक 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने नौ गोल किए हैं। 27 वर्षीय कॉटिन्हो ने क्लब से जुड़ने के बाद अब तक एक भी मैच मिस नहीं किया है।

कोरोनावायरस के कारण जर्मन फुटबाल लीग 13 मार्च से ही स्थगित हुई पड़ी है। जर्मन फुटबाल लीग (डीएफएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टियन सीफर्ट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश में नौ मई से फिर से लीग शुरू हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल