1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलिया ओपन: उलटफेर का शिकार हुईं वीनस विलियम्स

ऑस्ट्रेलिया ओपन: उलटफेर का शिकार हुईं वीनस विलियम्स

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2018 01:40 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 01:40 pm IST

अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ओपन के पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

 वीनस विलियम्स- India TV Hindi
वीनस विलियम्स

मेलबर्न: अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ओपन के पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। सोमवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर में स्विट्जरलैंड की टेनिस खिलाड़ी बेलिंडा बेनकिक ने वीनस को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व रैंकिंग में 78वें स्थान पर काबिज बेनकिक ने वीनस को एक घंटे 53 मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से मात दी। 

बेनकिक का सामना अब अगले दौर में थाईलैंड की लुकसिका कुमखुम और स्वीडन की योहाना लार्सन के बीच की विजेता खिलाड़ी से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल