1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बेंगलुरू एफसी ने डेल्गाडो के साथ किया एक साल का नया करार

बेंगलुरू एफसी ने डेल्गाडो के साथ किया एक साल का नया करार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2020 07:43 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 07:43 pm IST

37 साल के डेल्गाडो 2017 से ही बेंगलुरु एफसी के साथ बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन में पांच असिस्ट और एक गोल किया था और टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

Bengaluru fc Team- India TV Hindi
Bengaluru fc Team Image Source : BENGALURU FC

बेंगलुरू| हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पूर्व चैंपियन बेंगलुरू एफसी ने मिडफील्डर डिमास डेल्गाडो के साथ एक साल का नया करार किया है। इस करार के तहत डेल्गाडो अब चौथा साल भी बेंगलुरू के साथ बिताएंगे और 2020-21 सीजन तक क्लब में बने रहेंगे। बेंगलुरू ने इससे पहले एरिक पातार्लू के करार में दो साल का विस्तार किया था।

37 साल के डेल्गाडो 2017 से ही बेंगलुरु एफसी के साथ बने हुए हैं। उन्होंने इस सीजन में पांच असिस्ट और एक गोल किया था और टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

डेल्गाडो ने कहा, " क्लब में बने रहने को लेकर वह खुश है। पिछले तीन सीजन से मैंने जो कुछ भी क्लब के साथ हासिल किया है, उसका मैंने काफी आनंद लिया है। अब मैं क्लब के साथ एक और बने रहने का और इंतजार नहीं कर सकता। बेंगलुरु एफसी की जर्सी पहनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस टीम के लिए अपना योगदान देना जारी रखूंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल