1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका ओपन में हुआ बड़ा उलटफेर, बुल्गारिया के खिलाड़ी ने रोजर फेडरर को किया बाहर

अमेरिका ओपन में हुआ बड़ा उलटफेर, बुल्गारिया के खिलाड़ी ने रोजर फेडरर को किया बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 04, 2019 11:38 am IST,  Updated : Sep 09, 2019 11:26 am IST

इन दोनों के बीच इससे पहले कुल सात मुकाबले हुए थे, लेकिन सभी मैच फेडरर के नाम रहे। दिमित्रोव इन मैचों में खेले गए 18 सेट में से केवल दो सेट ही जीत पाए।

Roger Federer, Tennis - India TV Hindi
Roger Federer, Tennis  Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने यहां साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिका ओपन के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर करते हुए स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को मात दी। दिमित्रोव ने पांच सेट तक चले एक रोमांचक मुकाबले में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को 3-6, 6-4, 3-6, 6-4, 6-2 से पराजित किया। 

दिमित्रोव पहली बार अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच तीन घंटे से ज्यादा देर तक चला। आर्थर एश स्टेडियम में बुल्गारिया के खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया और फेडरर के खिलाफ अपने करियर की पहली जीत दर्ज की। 

फेडरर पांच बार अमेरिका ओपन का खिताब जीत चुके हैं। 

इन दोनों के बीच इससे पहले कुल सात मुकाबले हुए थे, लेकिन सभी मैच फेडरर के नाम रहे। दिमित्रोव इन मैचों में खेले गए 18 सेट में से केवल दो सेट ही जीत पाए। 

सेमीफाइनल में दिमित्रोव का सामना पांचवीं सीड डेनिल मेदवेदेव से होगा। दमदार फॉर्म में चल रहे मेदवेदेव ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को 7-6 (8-6), 6-3, 3-6, 6-1 से हराया। 

वह 2010 के बाद अमेरिका ओपन के अंतिम-4 में जगह बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल