1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ईशा गुप्ता ने फुटबॉलर पर की नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर माफी मांगी

ईशा गुप्ता ने फुटबॉलर पर की नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर माफी मांगी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 04:00 pm IST

 इस मामले में सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। 

ईशा गुप्ता- India TV Hindi
ईशा गुप्ता

मुंबई: अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने नाइजीरिया के फुटबॉलर एलेक्जेंडर इवोबी पर नस्लभेदी टिप्पणी करने को लेकर माफी मांगी है। इस मामले में सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर व्हाट्सएप चैट का एक स्नैपशॉट साझा किया था जिसके बाद से उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही थी। इस चैट में एलेक्जेंडर इवोबी की उनके प्रदर्शन को लेकर आलोचना की गई थी।

चैट में ईशा के मित्रों ने इवोबी को 'गोरिल्ला' बताया और कहा कि उनके लिए क्रमिक विकास (इवोलूशन) रुक गया है। इस पर ईशा उत्तर देती हैं, "हाहा..मुझे नहीं पता कि उन्हें मैदान से बाहर क्यों नहीं रखा गया।"

इसके बाद कई प्रशंसकों ने ईशा की 'गैरजानकारी' के लिए आलोचना की जिसका शिकार होने का वह खुद भी दावा कर चुकी हैं। 

इसके बाद ईशा ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए कहा, "दोस्तों मुझे खेद है कि आपको लगा कि यह नस्लभेदी टिप्पणी है। एक खेल प्रेमी के रूप में मैंने यह गलत किया। मुझे माफ करें दोस्तों। इस मूर्खता को माफ कर दें।" 

ईशा ने कहा कि उन्हें यह महसूस नहीं हुआ था कि यह बातचीत नस्लभेदी प्रतीत हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल