1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोहन बोपन्ना की हार के साथ ही यूएस ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

रोहन बोपन्ना की हार के साथ ही यूएस ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2020 10:58 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 10:58 am IST

रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। 

रोहन बोपन्ना की हार के...- India TV Hindi
रोहन बोपन्ना की हार के साथ ही यूएस ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयार्क। रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। 

ENG v AUS 3rd T20I : कब, कहाँ, कैसे और किस चैनल पर देखें Live Streaming व Telecast

बोपन्ना और शापोवालोव को नीदरलैंड के जीन जुलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ की जोड़ी से 5-7, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे 26 मिनट तक चला। बोपन्ना और शापोवालोव ने प्रत्येक सेट में एक बार अपनी सर्विस गंवायी। उन्हें केवल दूसरे सेट में एक बार ब्रेक प्वाइंट का अवसर मिला था लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाये। 

यह बोपन्ना का 2018 में फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दिविज शरण (युगल) और सुमित नागल (एकल) पहले ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे। 

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ कगिसो रबाडा ने किया पहला ट्रेनिंग सेशन

इससे पहले रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव की जोड़ी ने छठे वरीय केविन क्राविट्ज और आंद्रियास मिएस की जोड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। 

भारत और कनाडा की गैरवरीय जोड़ी ने शनिवार को हुए इस दूसरे दौर के मुकाबले में पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी की जोड़ी को एक घंटा और 47 मिनट में 4-6 6-4 6-3 से शिकस्त दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल