1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे बॉक्सर अमित पंघाल

एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे बॉक्सर अमित पंघाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 07:59 pm IST

मंगोलिया के इंकमनादाख खारखु को हराकर एशियाई क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी और अब वह ओलंपिक में जगह बनाने से एक जीत दूर हैं। 

Amit Panghal- India TV Hindi
Amit Panghal Image Source : TWITTER- @BOXERPANGHAL

अम्मान (जोर्डन)| भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) ने शनिवार को मंगोलिया के इंकमनादाख खारखु को हराकर एशियाई क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी और अब वह ओलंपिक में जगह बनाने से एक जीत दूर हैं। 

पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाला पहला भारतीय मुक्केबाज बनने वाले 23 वर्षीय शीष वरीय पंघाल ने कड़े मुकाबले में मंगोलियाई मुक्केबाज को बंटे हुए फैसले में 3-2 से हराया। पंघाल ने शुरू से ही जवाबी हमला किया और पहले दो दौर में विशेषकर उनका बायां हाथ काफी प्रभावी रहा। 

मंगोलियाई मुक्केबाजी तीसरे दौर में अधिक हावी रहा लेकिन पंघाल फिर भी जीत दर्ज करने में सफल रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल