1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुक्केबाजी ओलम्पिक क्वालीफायर : गौरव सोलंकी के बाद आशीष ने आसानी से दूसरे राउंड में जगह बनाई

मुक्केबाजी ओलम्पिक क्वालीफायर : गौरव सोलंकी के बाद आशीष ने आसानी से दूसरे राउंड में जगह बनाई

 Reported By: IANS
 Published : Mar 03, 2020 05:33 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 05:34 pm IST

आशीष कुमार ने यहां खेले जा रहे एशिया/ओसेनिया ओलम्पिक क्वालीफायर में 75 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में चीनी ताइपे के चिया वेई कान को मात दे दूसरे दौर में जगह बना ली।

Boxing Olympic qualifier: Ashish easily makes it to second round after Gaurav Solanki - India TV Hindi
Boxing Olympic qualifier: Ashish easily makes it to second round after Gaurav Solanki  Image Source : TWITTER : @MEDIA_SAI

अम्मान। आशीष कुमार ने यहां खेले जा रहे एशिया/ओसेनिया ओलम्पिक क्वालीफायर में मंगलवार को पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में चीनी ताइपे के चिया वेई कान को मात दे दूसरे दौर में जगह बना ली। आशीष ने पहले दौर के मैच में चीनी ताइपे के खिलाड़ी को 5-0 से मात दी।

पहला राउंड एक तरह से बराबारी का रहा। दोनों खिलाड़ियों ने अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाते हुए पंचों को जाया भी किया और सटीक निशाने पर भी लगाए। अशीष हालांकि एक कदम आगे ही रहे। उन्होंने राइट जैब से अच्छे प्रहार किए।

दूसरे राउंड में आशीष ज्यादा हावी रहे। उन्होंने कुछ लो पंच लगाए जो उनके विपक्षी पर भारी पड़े। पिर हुक और अपरकट के संयोजन से भी उन्होंने अपनी विपक्षी पर दबाव बना दिया। यहां कान दूरी बनाते हुए रक्षात्मक होने की कोशिश करने लगे। तीसरे राउंड में वह पूरी तरह से थके हुए नजर आ रहे थे और इसलिए ज्यादा प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल