1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फरवरी तक चलेगा ब्राजील फुटबॉल लीग सेरी-ए का सीजन

फरवरी तक चलेगा ब्राजील फुटबॉल लीग सेरी-ए का सीजन

 Edited By: IANS
 Published : Jul 10, 2020 03:14 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 03:14 pm IST

कई लीग अंतर्राष्ट्रीय मैचों के कारण इस ब्रेक में रुक जाती हैं, लेकिन सीबीएफ अध्यक्ष रोजेरियो काबोक्लो ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण यह मुश्किल हो गया है।

Football, sports, india- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

ब्राजील फुटबॉल लीग सेरी-ए फीफा द्वारा लागू किए गए अंतर्राष्ट्रीय ब्रेक में भी नहीं रुकेगी। लीग के 2020 कैलेंडर से इस बात की जानकारी मिली। समाचा एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीपीएफ) ने बयान में कहा है कि सीजन की शुरुआत नौ अगस्त से होगी और यह 24 फरवरी 2021 को खत्म होगा। क्लब अधिकतर सप्ताह में दो बार खेलेंगे जिसमें क्रिसमस और न्यू ईयर भी शामिल है।

सेरी-ए को मई में दोबारा शुरू होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। फीफा की अंतर्राष्ट्रीय विंडों में तीन से आठ सितंबर, आठ से 13 अक्टूबर, 12 से 17 नवंबर तक ब्रेक है।

कई लीग अंतर्राष्ट्रीय मैचों के कारण इस ब्रेक में रुक जाती हैं, लेकिन सीबीएफ अध्यक्ष रोजेरियो काबोक्लो ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण यह मुश्किल हो गया है।

अध्यक्ष ने कहा, "इसी तरह हम अपने कार्यक्रम को पूरा कर सकते हैं।"

वहीं कन्मेबोल ने मार्च के मध्य में कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और अभी भी उसे नए कार्यक्रम की घोषणा करना बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल