1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला विश्व कप: ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को हराया

महिला विश्व कप: ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को हराया

 Written By: IANS
 Published : Jun 10, 2015 01:38 pm IST,  Updated : Jun 10, 2015 01:41 pm IST

मोंटरियल: ब्राजील ने महिला फुटबाल विश्व कप के मैच में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हरा दिया। इस मैच में दो नए कीर्तिमान बने। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को खेले गए इस मैच

महिला विश्व कप:...- India TV Hindi
महिला विश्व कप: ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को हराया

मोंटरियल: ब्राजील ने महिला फुटबाल विश्व कप के मैच में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हरा दिया। इस मैच में दो नए कीर्तिमान बने। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को खेले गए इस मैच के पहले हाफ में 37 वर्षीया फोरमिगा ने पहला गोल दागा। जिससे वह  टूर्नामेंट के इतिहास में गोल करने वालीं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं।

मैच के दूसरे हाफ में मार्टा ने पेनाल्टी पर गोल कर ब्राजील को 2-0 की बढ़त दिलाई। विश्व कप टूर्नामेंट इतिहास में मार्टा का यह 15वां गोल हैं और उन्होंने जर्मनी की पूर्व खिलाड़ी ब्राइट प्रिंच का रिकॉर्ड तोड़ा।

दक्षिण कोरिया अपना अगला मैच कोस्टा रिका के खिलाफ शनिवार को खेलेगा। कोस्टा रिका और स्पेन के बीच मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल