1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट हुआ रद्द

कोरोना के चलते दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट हुआ रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Apr 07, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 02:48 pm IST

कोरोनावायरस के कारण ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है जबकि तीन अन्य मुख्य चैंपियनशिप की तारीखों में बदलाव किया गया है।

कोरोना के चलते दूसरे...- India TV Hindi
कोरोना के चलते दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट हुआ रद्द Image Source : GETTY IMAGES

वाशिंगटन| कोरोनावायरस के कारण ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है जबकि तीन अन्य मुख्य चैंपियनशिप की तारीखों में बदलाव किया गया है। ब्रिटिश ओपन को दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द किया गया है। अगस्ता नेशनल गोल्फ क्लब, यूरोपियन टूर, एलपीजीए, पीजीए आफ अमेरिका, पीजीए टूर, द आर एंड ए और यूएसजीए ने एक संयुक्त बयान में इसकी घोषणा की।

नए कार्यक्रम के अनुसार, पीजीए चैंपियनशिप का आयोजन पहले मई में होना था, लेकिन अब यह छह से नौ अगस्त तक, यूएस ओपन 17 से 20 सितंबर तक और मास्टर्स का आयोजन 12 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है, " हर किसी के लिए यह एक मुश्किल समय है और हर कोई इस महामारी से प्रभावित है। हम इसे लेकर बेहद सकारात्मक है और हर संगठन स्वासथ्य विभाग के निदेशरें का पालन कर रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन तभी होगा जब माहौल सुरक्षित होगा और हर कोई इसमें भाग लेने के लिए तैयार होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल