1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बुंडेस्लिगा खिलाड़ियों ने सामाजिक दूरी का पालन करे हुए अभ्यास शुरू किया

बुंडेस्लिगा खिलाड़ियों ने सामाजिक दूरी का पालन करे हुए अभ्यास शुरू किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2020 10:57 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 10:57 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का वे पालन कर रहे हैं। जर्मनी में लीग मैच 13 मार्च से निलंबित हैं। 

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

बर्लिन| हाथों में दस्तानें पहनकर और मैदान पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बुंडेस्लिगा फुटबॉलरों ने इस सप्ताह अभ्यास शुरू कर दिया और उन्हें उम्मीद है कि लीग अगले महीने शुरू हो जायेगी। जर्मनी की शीर्ष लीग के 18 क्लबों में से अधिकांश के शीर्ष सितारे सोमवार को क्लब लौट आये।

कोरोना वायरस महामारी के कारण स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का वे पालन कर रहे हैं। जर्मनी में लीग मैच 13 मार्च से निलंबित हैं।

जर्मन फुटबॉल लीग क्लबों और अधिकारियों से बात कर रही है कि दो मई से बुडेस्लिगा शुरू किया जा सके लेकिन मैच खाली मैदानों पर दर्शकों के बिना हों । इस पर फैसला 17 अप्रैल को आने की उम्मीद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल