1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेल्सी के मिडफील्डर विलियन अपने प्रतिद्वंद्वी क्लब आर्सेनल के साथ जुड़ सकते हैं : रिपोर्ट

चेल्सी के मिडफील्डर विलियन अपने प्रतिद्वंद्वी क्लब आर्सेनल के साथ जुड़ सकते हैं : रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Aug 05, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 08:52 pm IST

स्काई स्पोटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, आर्सेनल ने 31 वर्षीय ब्राजीलियन फुटबालर विलियन के समक्ष तीन साल का औपचारिक अनुबंध पेश किया है।

Chelsea midfielder Willian may join his rival club Arsenal: report- India TV Hindi
Chelsea midfielder Willian may join his rival club Arsenal: report Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब चेल्सी के मिडफील्डर विलियन अपने प्रतिद्वंद्वी क्लब आर्सेनल के साथ जुड़ सकते हैं। स्काई स्पोटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, आर्सेनल ने 31 वर्षीय ब्राजीलियन फुटबालर विलियन के समक्ष तीन साल का औपचारिक अनुबंध पेश किया है।

प्रीमियर लीग के फिर से शुरू होने के बाद से ही विलियन अच्छे टच में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने चार गोल किए हैं। उनके इस गोल की मदद से चेल्सी ने टॉप चार के साथ लीग का समापन किया और चैंपियंस लीग के अगले सीजन के लिए क्वालीफाई किया।

स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, विलियन तीन साल का अनुबंध चाह रहे हैं, जोकि उन्हें 35 साल तक आर्सेनल के साथ रख सकता है। हालांकि चेल्सी उन्हें दो साल से ज्यादा का अनुबंध नहीं देना चाहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल