1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन ओपन : पाइ यू पो से हारकर उलटफेर का शिकार हुई पीवी सिंधू, पहले राउंड से ही हुई बाहर

चीन ओपन : पाइ यू पो से हारकर उलटफेर का शिकार हुई पीवी सिंधू, पहले राउंड से ही हुई बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2019 12:06 pm IST,  Updated : Nov 05, 2019 12:06 pm IST

दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू को यहां दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी पाइ यू के खिलाफ 74 मिनट चले महिला एकल मैच में 13-21 21-18 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

PV Sindhu, Chaina Open- India TV Hindi
पाइ यू पो से हारकर उलटफेर का शिकार हुई पीवी सिंधू, पहले राउंड से ही हुई बाहर Image Source : AP

फुझोउ। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू कम रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की पाइ यू पो के खिलाफ मंगलवार को पहले दौर में उलटफेर का शिकार होकर सात लाख डालर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। चीन, कोरिया और डेनमार्क में हुए टूर्नामेंटों में शुरुआती दो दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू को यहां दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी पाइ यू के खिलाफ 74 मिनट चले महिला एकल मैच में 13-21 21-18 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की दुनिया की 30वें नंबर की मिश्रित युगल जोड़ी ने जोशुआ हर्लबर्ट यू और जोसेफीन वू की कनाडा की जोड़ी को 21-19 21-19 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

पुरुष एकल में हाल में डेंगू से उबरने वाले एचएस प्रणय को भी पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेम्के के खिलाफ 17-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल