1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन की यू फेई ने वर्ल्ड नंबर-1 यिंग को हराकर जीता वर्ल्ड टूर फाइनल्स खिताब

चीन की यू फेई ने वर्ल्ड नंबर-1 यिंग को हराकर जीता वर्ल्ड टूर फाइनल्स खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Dec 16, 2019 11:28 am IST,  Updated : Dec 16, 2019 11:28 am IST

वर्ल्ड नंबर-2 फेई ने 58 मिनट तक चले मुकाबले में यिंग को 12-21, 21-12, 21-17 से पराजित किया।

Chen Yu Fei- India TV Hindi
Chen Yu Fei Image Source : TWITTER

ग्वांग्झू (चीन)| चीन की चेन यू फेई ने दुनिया की नंबर-1 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताई जू यिंग को हराकर रविवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीत लिया। फेई ने महिला एकल के फाइनल में पहला गेम हारने के बाद अगले दो गेमों में बेहतरीन वापसी करते हुए यिंग को मात देकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीता।

वर्ल्ड नंबर-2 फेई ने 58 मिनट तक चले मुकाबले में यिंग को 12-21, 21-12, 21-17 से पराजित किया।

इससे पहले, फेई ने यिंग के खिलाफ करियर में 15 मैच खेले थे। इसमें वह केवल एक ही मैच जीत पाई थी जबकि 14 मैच यिंग ने जीते थे। लेकिन इस बार फेई ने पिछले सभी हार का बदला चुकता करते हुए यिंग को करारी मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल