1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन के ऊंची कूद के एथलीट च्यांग ने 28 साल की उम्र में संन्यास लिया

चीन के ऊंची कूद के एथलीट च्यांग ने 28 साल की उम्र में संन्यास लिया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2020 01:39 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 01:39 pm IST

च्यांग ने ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्क वीबो पर अपने 34 लाख फालोअर्स से कहा,‘‘मुझे खेद है, मैं अब आगे कूद नहीं लगाऊंगा। मैंने संन्यास लेने का फैसला किया है।’’ 

Chinese high jump athlete Zhang Guowei retired at the age of 28 - India TV Hindi
Chinese high jump athlete Zhang Guowei retired at the age of 28  Image Source : GETTY IMAGES

शंघाई। कोरोनावायरस के कहर के बीच चीन के विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता च्यांग गुवोवेइ ने 28 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान कर दिया है। इतनी कम उम्र में ऊंची कूद से संन्यास लेकर उन्होंने अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। अपने खास अंदाज में जश्न मनाने के लिये मशहूर च्यांग ने बीजिंग 2015 की विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। 

उन्होंने लंदन 2012 और रियो 2016 ओलंपिक खेलों में भी हिस्सा लिया था। 

च्यांग ने ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्क वीबो पर अपने 34 लाख फालोअर्स से कहा,‘‘मुझे खेद है, मैं अब आगे कूद नहीं लगाऊंगा। मैंने संन्यास लेने का फैसला किया है।’’ 

(With PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल