1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोलंबियाई सरकार ने किया एलान, जुलाई से पहले देश में नहीं होगा फुटबॉल मैच का आयोजन

कोलंबियाई सरकार ने किया एलान, जुलाई से पहले देश में नहीं होगा फुटबॉल मैच का आयोजन

 Edited By: IANS
 Published : Apr 22, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 03:00 pm IST

देश की मुख्य फुटबॉल लीगों के अधिकारियों ने सरकार से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करने की इजाजत मांगी थी।

Colombia, football, coronavirus, Covid-19- India TV Hindi
football Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबिया की सरकार ने उन सभी संभावनाओं को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि देश की मुख्य फुटबॉल गतिविधियां जल्द शुरू होंगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति इवान ड्यूक द्वारा जारी लॉकडाउन के कारण देश में सभी स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 13 मार्च के बाद से ही स्थगित हैं।

हाल के दिनों में देश की मुख्य फुटबॉल लीगों के अधिकारियों ने सरकार से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू करने की इजाजत मांगी थी। अधिकारियों ने कहा था कि खेल गतिविधियां रुक जाने से कई क्लबों को वित्तीय संकटों का सामना करना पड़ रहा है।

ड्यूक ने कहा, "यह कहना गैर जिम्मेदार होगा कि हम फुटबाल की वापसी कर सकते हैं। यहां तक कि बंद दरवाजों के पीछे भी मुश्किल है, क्योंकि खिलाड़ियों को कोरोनोवायरस से बचाने की कोई गारंटी नहीं है।"

इससे पहले, देश के खेल मंत्री एर्नेस्तो लुसेनो ने कहा था कि जुलाई-अगस्त से पहले फुटबाल का फिर से शुरू होना मुश्किल है।

कोलंबिया में कोरोनावायरस के 4149 मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी से अब तक 196 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल