1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चोट के चलते संन्यास लेना चाहते थे ब्राजीली फुटबॉलर डग्लस कोस्टा

चोट के चलते संन्यास लेना चाहते थे ब्राजीली फुटबॉलर डग्लस कोस्टा

 Reported By: IANS
 Published : May 26, 2020 09:47 pm IST,  Updated : May 26, 2020 09:48 pm IST

ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी डग्लस कोस्टा ने कहा है कि वह लगातार चोटों से परेशान होकर संन्यास लेने के बारे में सोच रहे थे और उन्होंने इस मामले से उबरने के लिए मेंटल कोच भी रख लिया था।

चोट के चलते संन्यास...- India TV Hindi
चोट के चलते संन्यास लेना चाहते थे ब्राजीली फुटबॉलर डग्लस कोस्टा Image Source : GETTY IMAGES

तुरीन| ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी डग्लस कोस्टा ने कहा है कि वह लगातार चोटों से परेशान होकर संन्यास लेने के बारे में सोच रहे थे और उन्होंने इस मामले से उबरने के लिए मेंटल कोच भी रख लिया था।

द प्लेयर्स ट्रिब्यून ने कोस्टा के हवाले से लिखा है, "ऐसा भी समय था कि मैं सोच रहा था कि क्या मैं अभी भी खेल सकता हूं?"

उन्होंने कहा, "क्योंकि मैं मैदान पर जाता था और चोटिल हो जाता था। इसके बाद, जब मैं टीवी पर देखता था मुझे याद आता था कि यह मेरा जुनून है। यही मुझे जिंदा रखे है। मुझे पता है कि फुटबाल मेरे लिए आसान है और इसका पैसे तथा मशहूर होने से कोई लेना देना नहीं है।"

उन्होंने कहा, "अहम बात यह है कि आप वो करो जिसे करने में आपको मजा आता है। यही मेरा मानना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल