1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Coronavirus : हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने सारी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द की

Coronavirus : हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने सारी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द की

 Reported By: IANS
 Published : Mar 24, 2020 12:19 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 12:19 pm IST

हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 महामारी के चलते सभी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द कर दी लेकिन कहा कि स्थानीय चैम्पियनशिप इस साल के आखिर में होंगी। 

Coronavirus: Hockey Australia cancels all national championships- India TV Hindi
Coronavirus: Hockey Australia cancels all national championships Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 महामारी के चलते सभी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रद्द कर दी लेकिन कहा कि स्थानीय चैम्पियनशिप इस साल के आखिर में होंगी। सभी सदस्य संघों और मास्टर्स समिति से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। 

हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा,‘‘ऑस्ट्रेलियाई मास्टर्स हॉकी चैम्पियनशिप जून और जुलाई में होनी थी जिसे रद्द कर दिया गया है। वहीं अक्टूबर में 35 प्लस और 40 प्लस की चैम्पियनशिप भी अब नहीं होगी।’’

इसमें कहा गया,‘‘राष्ट्रीय कंट्री चैम्पियनशिप भी रद्द कर दी गई है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल