1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : चीन के लॉकडाउन के कारण फंसे पॉलिन्हो सहित कई फुटबॉलर

कोरोना वायरस : चीन के लॉकडाउन के कारण फंसे पॉलिन्हो सहित कई फुटबॉलर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 04:56 pm IST

बार्सिलोना के पूर्व मिडफील्डर पॉलिन्हो कोरोना वायरस से ग्रसित हैं या नहीं लेकिन चीन ने विदेशियों के लौटने के लिये अपनी सीमा बंद कर दी है।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

शंघाई| ब्राजील के फुटबालर ऑस्कर और हल्क सही समय पर चीन की सीमा में प्रवेश कर गये लेकिन साथी पॉलिन्हो सहित अन्य विदेशी खिलाड़ी कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण प्रवेश नहीं कर पाये हैं। चीन ने वायरस के देश में अंदर नहीं आने के लिये यह कदम उठाया हुआ है।

अभी पता नहीं है कि बार्सिलोना के पूर्व मिडफील्डर पॉलिन्हो कोरोना वायरस से ग्रसित हैं या नहीं लेकिन चीन ने विदेशियों के लौटने के लिये अपनी सीमा बंद कर दी है।

वेस्ट हैम यूनाईटेड के पूर्व स्ट्राइकर मार्को अर्नातोविच उन 30 से भी ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों और कोचों में शामिल हैं जो बाहर हैं और रिपोर्ट के अनुसार चीन सुपर लीग सत्र किसी भी समय शुरू हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल