1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेल्सी के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा ब्राइटन, स्टेडियम में बैठकर फैंस उठा सकेंगे लुत्फ

चेल्सी के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा ब्राइटन, स्टेडियम में बैठकर फैंस उठा सकेंगे लुत्फ

 Reported By: IANS
 Published : Aug 28, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 01:52 pm IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब ब्राइटन इंग्लिश फुटबाल के अपने प्रतिद्वंदी चेल्सी के साथ एक दोस्ताना मैच खेलेगा और इस मैच की खासियत यह होगी कि एमेक्स स्टेडियम में इस मैच के लिए 2500 दर्शकों की मौजूदगी रहेगी।

चेल्सी के साथ...- India TV Hindi
चेल्सी के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा ब्राइटन, स्टेडियम में बैठकर फैंस उठा सकेंगे लुत्फ Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब ब्राइटन इंग्लिश फुटबाल के अपने प्रतिद्वंदी चेल्सी के साथ एक दोस्ताना मैच खेलेगा और इस मैच की खासियत यह होगी कि एमेक्स स्टेडियम में इस मैच के लिए 2500 दर्शकों की मौजूदगी रहेगी। ब्राइटन और चेल्सी के बीच यह मैच शनिवार को होगा। मैच ब्रिटिश सरकार के दिशा-निर्देशों के बीच खेला जाएगा। यह मैच पहला ऐसा पायलट मैच होगा, जो दर्शकों के बीच खेला जाएगा।

इस मैच के लिए ब्राइटन के सीजन टिकट होल्डर्स और क्लब मेम्बर्स के लिए 2500 टिकट उपलब्ध होंगे। इस मैच में फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही स्टेडियम में प्रवेश से पहले दर्शकों का तापमान भी मापा जाएगा।

दर्शक उसी सीट पर बैठ सकेंगे जो उन्हें अलॉट किया जाएगा और इस दौरान उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा। बता दें कि प्रीमियर लीग का नया सीजन 12 सितम्बर से शुरू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल