1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. COVID-19: टोक्यो ओलंपिक के बाद अब कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स भी हुए स्थगित

COVID-19: टोक्यो ओलंपिक के बाद अब कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स भी हुए स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : May 01, 2020 06:08 pm IST,  Updated : May 01, 2020 06:08 pm IST

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कोविड-19 महामारी की वजह से एक साल के लिए टले तोक्यो ओलंपिक की तारीखों से टकराव के बाद 2021 में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल युवा खेलों को 2023 तक स्थगित कर दिया।

COVID-19: टोक्यो ओलंपिक के...- India TV Hindi
COVID-19: टोक्यो ओलंपिक के बाद अब कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स भी हुए स्थगित Image Source : @THECGF

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कोविड-19 महामारी की वजह से एक साल के लिए टले तोक्यो ओलंपिक की तारीखों से टकराव के बाद 2021 में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल युवा खेलों को 2023 तक स्थगित कर दिया। तोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना था लेकिन पिछले महीने इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

सीजीएफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल महासंघ कार्यकारी बोर्ड ने 2021 राष्ट्रमंडल युवा खेलों किसी अन्य तिथि पर कराने के विकल्पों पर विचार करने का निर्णय लिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस महामारी के कारण वैश्विक खेल कैलेंडर प्रभावित हुआ है जिसका मतलब यह है कि तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन 2021 में उस समय होगा जो तारीख युवा खेलों के लिए निर्धारित था।’’

बयान में कहा गया, ‘‘सकारात्मक चर्चा के बाद सीजीएफ भविष्य में इसके आयोजन के लिए सर्वोत्तम विकल्पों और समय-सीमा पर विचार करने के लिए तैयार हो गया है। संभवत: इसका आयोजन 2023 में होगा।’’ राष्ट्रमंडल युवा खेलों के सातवें सत्र का आयोजन एक से सात अगस्त तक त्रिनिदाद और टोबैगो में होना था। सीजीएफ ने कहा कि कैरेबियाई राष्ट्र खेलों की मेजबानी के लिए प्राथमिकता बना रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल