1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Video: पिता के नक्शे कदम पर रोनाल्डो का बेटा, अकेले दम पर किया अद्भुत गोल

Video: पिता के नक्शे कदम पर रोनाल्डो का बेटा, अकेले दम पर किया अद्भुत गोल

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2018 06:20 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 06:20 pm IST

इसमें कोई दोराय नहीं कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में गिना जाता है। 

पिता के नक्शे कदम पर रोनाल्डो का बेटा, अकेले दम पर किया अद्भुत गोल- India TV Hindi
पिता के नक्शे कदम पर रोनाल्डो का बेटा, अकेले दम पर किया अद्भुत गोल Image Source : RONALDO/INSTAGRAM

इसमें कोई दोराय नहीं कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में गिना जाता है। रोनाल्डो ने कई ऐसे गोल किए हैं जो अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं हैं। लेकिन अब रोनाल्डे के नक्शे कदम कदम पर उनका बेटा रोनाल्डो जूनियर चल पड़ा है। हमारी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर अपने पिता की तरह अभी से फुटबॉल जगत में चर्चित हो गए हैं। 

दरअसल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें, उनके बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर ने जुवेंटस युवा टीम के लिए दो शानदार गोल स्कोर करके विपक्षी खिलाड़ियों करारा झटका दिया। 33 वर्षीय स्ट्राइकर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने बेटे की ये वीडियो शेयर की वैसे ही लोग उन्हें लाइक और कमेंट्स करने लगे। 

रोनाल्डो के बेटे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग उसे अभी से रोनाल्डो का जूनियर बता रहे हैं। वीडियो में देखा भी जा सकता है कि किस तरह रोनाल्डो जूनियर बॉल को ड्रिबल करते हुए गोलपोस्ट तक ले जाते हैं। आप भी देखिए ये वीडियो- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल