1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो ने किया रिटायरमेंट प्लान का खुलासा, फुटबॉल से संन्यास के बाद करना चाहते हैं ये काम

रोनाल्डो ने किया रिटायरमेंट प्लान का खुलासा, फुटबॉल से संन्यास के बाद करना चाहते हैं ये काम

 Reported By: IANS
 Published : Dec 29, 2019 01:11 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 01:13 pm IST

फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद अभिनय में हाथ आजमाना चाहते हैं।

ronaldo- India TV Hindi
रोनाल्डो ने किया रिटायरमेंट प्लान का खुलासा, फुटबॉल से संन्यास के बाद करना चाहते हैं ये काम Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद अभिनय में हाथ आजमाना चाहते हैं। पुर्तगाल के कप्तान ने शनिवार रात दुबई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉन्फ्रेंस में ईएसपीएनएफसी के हवाले से कहा, "एक चीज जो मैं खुद को चुनौती देना चाहता हूं, उदाहरण के लिए, एक फिल्म में अभिनय करना चाहता हूं।"

इटैलियन चैंपियन जुवेंटस के लिए खेलने वाले रोनाल्डो कहा कि वह निकट भविष्य में भी खुद को खेलते हुए देखते हैं। उन्होंने कहा कि वह फुटबॉल से रिटायर होने के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।

रोनाल्डो ने साल 2018 में जुवेंटस में शामिल होने से पहले रियल मैड्रिड के साथ पांच बैलन डी ओर और तीन चैंपियंस लीग खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने स्पेन जाने से पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपनी पहली चैंपियंस लीग ट्रॉफी हासिल की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल