1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2018 (Badminton): साइना, श्रीकांत ने फाइनल में बनाई जगह

CWG 2018 (Badminton): साइना, श्रीकांत ने फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2018 10:05 am IST,  Updated : Apr 14, 2018 10:05 am IST

 लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज किदाम्बी श्रीकांत राष्ट्रमंडल खेलों में क्रमश: महिला और पुरूष वर्ग के फाइनल में पहुंच गए. 

Srikanth, Saina
 - India TV Hindi
Srikanth, Saina  

गोल्ड कोस्ट: लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज किदाम्बी श्रीकांत राष्ट्रमंडल खेलों में क्रमश: महिला और पुरूष वर्ग के फाइनल में पहुंच गए. दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साइना 2014 में चोट के कारण नहीं खेल सकी थी. उन्होंने स्काटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-14, 18-21, 21-17 से हराया. अब वह फाइनल में पी वी सिंधू या गत चैम्पियन कनाडा की मिशेले ली से खेलेंगी.

श्रीकांत ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता इंग्लैंड के राजीव ओसेफ को 21-10, 21-17 से हराया. अब वह एच एस प्रणय या मलेशिया के ली चोंग वेई से खेलेंगे. 

इससे पहले अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को मलेशिया की मेइ कुआन चोउ और विवियन हू ने महिला युगल फाइनल में 17-21, 21-15, 21-4 से मात दी. अब वे कांस्य पदक के लिये आस्ट्रेलिया की सेतयाना मापासा और ग्रोनया समरविले से खेलेंगे. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल