1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2018, Squash: दीपिका ने अपनी विपक्षी को वॉकओवर दिया, वजह नहीं बताई

CWG 2018, Squash: दीपिका ने अपनी विपक्षी को वॉकओवर दिया, वजह नहीं बताई

 Reported By: IANS
 Published : Apr 07, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 05:25 pm IST

भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वॉश की क्लासिक प्लेट स्पर्धा के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी विपक्षी कनाडा की समांथा कोर्नेट को वॉकओवर दे दिया है।

Dipika Pallikal- India TV Hindi
Dipika Pallikal

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया): भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वॉश की क्लासिक प्लेट स्पर्धा के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी विपक्षी कनाडा की समांथा कोर्नेट को वॉकओवर दे दिया है। दीपिका ने अपने प्रतिद्वंद्वी को वॉकओवर क्यों दिया इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। समांथा कोर्नेट सेमीफाइनल में तामिका सेक्कबी से भिड़ेंगी।

एकल वर्ग के एक अन्य क्वार्टरफाइनल में भारत की जोशना चिनप्पा शनिवार को न्यूजीलैंड की जोले किंग से भिड़ेंगी। दीपिका को एकल वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें पायदान पर मौजूद एलिसन वाटर्स ने हराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल