1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम के हाथ लगी निराशा, पहले मुकाबले में वेल्स से हारी

CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम के हाथ लगी निराशा, पहले मुकाबले में वेल्स से हारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 05, 2018 09:59 am IST,  Updated : Apr 05, 2018 09:59 am IST

भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला मलेशिया से होगा।

भारत को हार का सामना...- India TV Hindi
भारत को हार का सामना करना पड़ा

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरूआत अप्रत्याशित हार के साथ हुई जब वेल्स ने आखिरी क्षणों में गोल करके उसे 3-2 से हरा दिया। मेलबर्न खेल 2006 में रजत पदक जीतने के बाद पहला राष्ट्रमंडल पदक जीतने के इरादे से उतरी भारतीय टीम पहले 30 मिनट तक पीछे थी। तीसरे क्वार्टर में दो गोल करके उसने बराबरी की लेकिन वेल्स ने आखिरी क्षणों में गोल करके जीत दर्ज की। 

वेल्स के लिए लीसा डाले (सातवां मिनट), सियान फ्रेंच (26वां) और नताशा मार्क जोंस (57वां मिनट) ने गोल दागे। भारत के लिए कप्तान रानी रामपाल (34वां) और निक्की प्रधान (41वां) ने गोल किए। 

मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेल 2002 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला टीम पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें स्थान पर रही थी। दूसरे ग्रुप मैच में भारत का सामना मलेशिया से होगा। भारत का इरादा दूसरे मैच को जीतकर टूर्नामेंट में वापसी करने का होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल