1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप 2017: बोपन्ना-राजा हारे, कनाडा ने ली भारत पर बढ़त

डेविस कप 2017: बोपन्ना-राजा हारे, कनाडा ने ली भारत पर बढ़त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 17, 2017 05:21 pm IST,  Updated : Sep 17, 2017 05:22 pm IST

रोहन बोपन्ना और पूरव राजा को महत्वपूर्ण डब्ल्स मैच में डेनियल नेस्टर और वासेक पोसपिसिल से हार का सामना करना पड़ा

rohan and purab- India TV Hindi
rohan and purab

एडमंटन: भारत की विश्व ग्रुप में पहुंचने की उम्मीदों को तब करारा झटका लगा जब रोहन बोपन्ना और पुरव राजा डेविस कप प्लेआफ का युगल मुकाबला हार गये। बोपन्ना और राजा को दो घंटे 52 मिनट तक चले मैच में डेनियल नेस्टर और वासेक पोसपिसिली के हाथों 5-7, 5-7, 7-5, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। भारत को अब 16 देशों के एलीट विश्व ग्रुप में जगह बनाने के लिये दोनों उलट एकल में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

डब्ल्स मुकाबला हारने के बाद अब सारा दारोमदार रामकुमार और यूकी पर आ गया है कि वे उलट एकल मैचों में जीत हासिल करें और भारत को विश्व ग्रुप में ले जाएं। इस मुकाबले के विजेता को 2018 के विश्व ग्रुप में प्रवेश मिलना है। उलट एकल मैचों में रामकुमार का मुकाबला डेनिस शापोवालोव से और यूकी का मुकाबला ब्रेडन शनर से होगा।

वहीं पहले दिन भारत और कनाडा का स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। पहले दिन रामकुमार रामनाथन ने पहला सिंगल जीता था। जबकि यूकी भांबरी दूसरे सिंगल में हार गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल