1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप: पेस की वापसी, रोहन, सोमदेव, युकी टीम में

डेविस कप: पेस की वापसी, रोहन, सोमदेव, युकी टीम में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2015 09:01 am IST,  Updated : Aug 14, 2015 09:03 am IST

नयी दिल्ली: अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने डेविस कप टीम में वापसी की जब भारत ने चेक गणराज्य के खिलाफ 18 से 20 सितंबर तक होने वाले विश्व ग्रुप प्लेआफ घरेलू मुकाबले के लिये

डेविस कप: पेस की वापसी,...- India TV Hindi
डेविस कप: पेस की वापसी, रोहन, सोमदेव, युकी टीम में

नयी दिल्ली: अनुभवी टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने डेविस कप टीम में वापसी की जब भारत ने चेक गणराज्य के खिलाफ 18 से 20 सितंबर तक होने वाले विश्व ग्रुप प्लेआफ घरेलू मुकाबले के लिये चार सदस्यीय टीम का ऐलान किया ।

42 बरस के पेस मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 . 2 से जीते मुकाबले में नहीं खेले थे । उनके अलावा टीम में रोहन बोपन्ना, सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी हैं जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ एशिया ओशियाना ग्रुप एक के मुकाबले में भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी ।

युवा साकेत माइनेनी को बाहर करके पेस को टीम में जगह दी गई है । माइनेनी और रामकुमार रामनाथन रिजर्व खिलाडि़यों में हैं । चयन समिति के अध्यक्ष एस पी मिश्रा ने बताया , चयन समिति की बैठक कुछ दिन पहले हुई थी और लिएंडर पेस को टीम में शामिल किया गया है । साकेत माइनेनी टीम में नहीं हैं । सोमदेव और युकी एकल मैच खेलेंगे जबकि पेस और बोपन्ना युगल खेलेंगे ।

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में निर्णायक पांचवां मुकाबला जीतने वाले युकी की विश्व रैंकिंग 146वीं है जबकि सोमदेव 148वें स्थान पर हैं ।

कोच जीशान अली ने कहा , लिएंडर ने खुद को उपलब्ध बताया था लिहाजा वह और रोहन बोपन्ना युगल खेलेंगे । यह मजबूत टीम है । सोमदेव और युकी एकल मुकाबले खेलेंगे ।

कप्तान आनंद अमृतराज को यकीन है कि बोपन्ना और पेस की विश्व स्तरीय जोड़ी युगल में जीत दिलायेगी । मुकाबले यहां आर के खन्ना टेनिस स्टेडियम पर होंगे ।

युगल रैंकिंग में 33वें नंबर पर काबिज पेस ने पहली बार 1990 में डेविस कप खेला था । वह 25 बरस के डेविस कप के सफर में अब तक 51 मुकाबले खेल चुके हैं जिनमें से 89 मैच जीते और सिर्फ 32 हारे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल