1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दीपक पुनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के फाइनल से वापस लिया नाम, सिल्वर मेडल से करना पडे़गा संतोष

दीपक पुनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के फाइनल से वापस लिया नाम, सिल्वर मेडल से करना पडे़गा संतोष

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2019 12:15 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 12:43 pm IST

भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने चोट की वजह से वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में दीपक को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा।

दीपक पुनिया ने वर्ल्ड...- India TV Hindi
दीपक पुनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के फाइनल से वापस लिया नाम, सिल्वर मेडल से करना पडे़गा संतोष Image Source : TWITTER

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप से भारत के लिए निराश करने वाली खबर आई है। चोट की वजह से भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में दीपक को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप में दीपक का ये पहला मेडल है।

पुनिया को 86 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में 22 सिंतबर को ईरान के हसन यजदानि से भिड़ना था। दीपक ने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। दीपक पहले ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं। वह विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और रवि दहिया के बाद 2020 ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने वाले चौथे भारतीय पहलवान हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल