1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : दीपिका कुमारी तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Tokyo Olympics : दीपिका कुमारी तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2021 06:51 am IST,  Updated : Jul 30, 2021 06:51 am IST

दीपिका कुमारी ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में हराकर तोक्यो ओलंपिक महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

Tokyo Olympics : दीपिका कुमारी...- India TV Hindi
Tokyo Olympics : दीपिका कुमारी तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची Image Source : GETTY

तोक्यो। दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में हराकर तोक्यो ओलंपिक महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पांच सेटों के बाद स्कोर 5-5 से बराबरी पर था । दीपिका ने दबाव का बखूबी सामना करते हुए शूटआफ में परफेक्ट 10 स्कोर किया और रियो ओलंपिक की टीम रजत पदक विजेता को हराया।

एक तीर के शूटआफ में शुरूआत करते हुए रूसी तीरंदाज दबाव में आ गई और सात ही स्कोर कर सकी जबकि दीपिका ने दस स्कोर करके मुकाबला 6-5 से जीता। तीसरी बार ओलंपिक खेल रही दीपिका ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के अंतिम आठ में पहुंचने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बन गई । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल