1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डिफेंडिंग चैम्पियन बियांका आंद्रेस्कू ने अमेरिका ओपन से वापस लिया नाम

डिफेंडिंग चैम्पियन बियांका आंद्रेस्कू ने अमेरिका ओपन से वापस लिया नाम

 Reported By: IANS
 Published : Aug 14, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 01:52 pm IST

मौजूदा विजेता बियांका आंद्रेस्कू ने अमेरिका ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। बियांका ने ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी।

डिफेंडिंग चैम्पियन...- India TV Hindi
डिफेंडिंग चैम्पियन बियांका आंद्रेस्कू ने अमेरिका ओपन से वापस लिया नाम Image Source : AP

न्यूयॉर्क| मौजूदा विजेता बियांका आंद्रेस्कू ने अमेरिका ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। बियांका ने ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी।

बियांका ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया, "अपने करीबी लोगों से चर्चा करने के बाद मैंने न्यूयॉर्क ना लौटने का फैसला लिया है। मैंने यह फैसला अपनी मैच फिटनेस पर फोकस करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया है, ताकि मैं अपने शीर्ष स्तर के खेल पर लौट सकूं।"

अमेरिका ओपन की शुरुआत 31 अगस्त से हो रही है। यह ग्रैंड स्लैम बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। कोविड-19 के कारण कई दिग्गजों ने इसमें न खेलने का फैसला किया, जिसमें स्पेन के दिग्गज पुरुष खिलाड़ी राफेल नडाल और आस्ट्रेलिया महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी का नाम भी शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल