1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बास्केटबाल खिलाडि़यों के सिर ढकने के धार्मिक कपड़ों पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग

बास्केटबाल खिलाडि़यों के सिर ढकने के धार्मिक कपड़ों पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2016 12:06 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 12:06 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के 50 से अधिक धार्मिक और अन्य संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल महासंघ से सिर पर बांधने वाले धार्मिक कपड़ों पर लगा प्रतिबंध हटाने को कहा है जो मुस्लिम, सिख और यहूदी खिलाडि़यों को

basketball- India TV Hindi
basketball

वाशिंगटन: अमेरिका के 50 से अधिक धार्मिक और अन्य संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल महासंघ से सिर पर बांधने वाले धार्मिक कपड़ों पर लगा प्रतिबंध हटाने को कहा है जो मुस्लिम, सिख और यहूदी खिलाडि़यों को पेशेवर स्तर पर प्रतिस्पर्धा से वंचित करता है और मानवाधिकार नियमों के विरुद्ध है।

संगठनों ने स्विट्जरलैंड स्थित अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल महासंघ के अध्यक्ष होरासियो मुरातोरे को लिखे पत्र में कहा, किसी भी खिलाड़ी को धर्म और खेल के बीच में से एक को चुनने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, किसी भी अन्य की तरह खेल गतिविधियों में प्रतिनिधित्व की सोच रही मुस्लिम महिलाओं और सिख पुरूषों को बेतुके और एकतरफा गतिरोध का सामना नहीं करना चाहिए। संगठनों ने कहा, हम समझ रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल महासंघ के निकट भविष्य में स्थायी फैसले की घोषणा करने की उम्मीद है कि धार्मिक चीजों पर प्रतिबंध जारी रहेगा या नहीं। हमारा मानना है कि मौजूदा स्थिति में यह नियम दर्शप्रीत सिंह और अब्दुल कादिर तथा अन्य असंख्य खिलाडि़यों के धार्मिक अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों का उल्लंघन करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल