1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के बावजूद ब्राजील में होगी फुटबॉल की वापसी

कोरोना वायरस के बावजूद ब्राजील में होगी फुटबॉल की वापसी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2020 11:02 am IST,  Updated : Jun 18, 2020 11:02 am IST

रियो फुटबॉल संघ ने जब लीग का कार्यक्रम घोषित किया तब फ्लेमेंगो क्लब के अध्यक्ष रोडोल्फो लैंडिम राजधानी ब्राजीलिया में बोलसोनारो के साथ ही थे।

Corona virus, football, Brazil- India TV Hindi
football Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के दौरान खेल शुरू करने को लेकर चल रहे विरोध के बावजूद ब्राजील में तीन महीने के बाद रियो लीग के जरिये फुटबॉल की वापसी होगी। रियो डि जेनेरियो की फुटबॉल संस्था ने कहा है कि फ्लेमेंगो और बांगु के बीच गुरुवार को मरकाना के खाली स्टेडियम में रियो लीग का पहला मैच खेला जाएगा। 

इसके बाद वास्को डि गामा और मैकी के बीच रविवार को मैच होगा। इसे ब्राजीली राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो और फ्लेमेंगो की जीत के रूप में देखा जा रहा है जो देश में महामारी के प्रकोप के बावजूद फुटबॉल की वापसी के लिये मुहिम छेड़े हुए थे। 

रियो फुटबॉल संघ ने जब लीग का कार्यक्रम घोषित किया तब फ्लेमेंगो क्लब के अध्यक्ष रोडोल्फो लैंडिम राजधानी ब्राजीलिया में बोलसोनारो के साथ ही थे।

ब्राजील में कोविड-19 के कारण अभी तक 45,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है और स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि अभी यह महामारी अपने चरम पर नहीं पहुंची है। रियो प्रांत में ही 8,000 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवायी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल