1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (जिमनास्टिक): चोट के कारण फाइनल से बाहर दीपा कर्माकर

एशियाई खेल (जिमनास्टिक): चोट के कारण फाइनल से बाहर दीपा कर्माकर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 04:46 pm IST

चोट काफी समय से दीपा की परेशानी रही है और इसी कारण वह ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग नहीं ले पाई थी। 

 दीपा कर्माकर - India TV Hindi
 दीपा कर्माकर 

जकार्ता: भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर घुटने की चोट के कारण 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को आर्टिस्टिक टीम स्पर्धा के फाइनल में भाग नहीं लेंगी। दीपा को प्रशिक्षण के दौरान घुटने में चोट लगी। 

चोट काफी समय से दीपा की परेशानी रही है और इसी कारण वह ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग नहीं ले पाई थी। 

दीपा को पोडियम प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी, जिसके कारण उन्होंने आर्टिस्टिक टीम स्पर्धा के फाइनल में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है। हालांकि, वह बीम स्पर्धा के फाइनल में भाग ले सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल