1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जोकोविच ने सीजन के आखिरी एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में श्वाटर्जमैन को मात दी

जोकोविच ने सीजन के आखिरी एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में श्वाटर्जमैन को मात दी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 17, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 01:08 pm IST

वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सीजन के आखिरी एटीपी फाइनल्स के अपने पहले दौर के मुकाबले में डिएगो श्वाटर्जमैन को 6-3, 6-2 से मात दी।

जोकोविच ने सीजन के...- India TV Hindi
जोकोविच ने सीजन के आखिरी एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में श्वाटर्जमैन को मात दी Image Source : AP

लंदन| वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सीजन के आखिरी एटीपी फाइनल्स के अपने पहले दौर के मुकाबले में डिएगो श्वाटर्जमैन को 6-3, 6-2 से मात दी। सर्बियाई खिलाड़ी ने एक घंटा और 18 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। जोकोविच की इस टूर्नामेंट में पहले मैच में यह लगातार 12वीं जीत है। वह इस टूर्नामेंट के पहले मैच में 2007 में शंघाई में ही केवल एक बार हारे थे।

सर्बियाई खिलाड़ी ने जीत के बाद कहा, "2007 में शंघाई में अपने पदार्पण के दौरान ग्रुप चरण के तीनों मैचों में मुझे हार का सामना करना पड़ा था। मुझे लगता है कि ये फॉर्मेट ही ऐसा है कि अगर आप एक मैच हार भी जाते हैं तब भी आपके पास सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।"

वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच की श्वाटर्जमैन के खिलाफ एटीपी मैचों में यह छठी जीत है। इसके साथ उन्होंने इस सीजन में 40 जीत दर्ज करने के एंड्रे रूबलेव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। एटीपी फाइनल्स में प्रत्येक वर्ष विश्व रैकिंग के शीर्ष आठ पुरुष खिलाड़ी भाग लेते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल