1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जोकोविच, फेडरर और नडाल ने कोविड-19 फंड पर चर्चा की

जोकोविच, फेडरर और नडाल ने कोविड-19 फंड पर चर्चा की

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2020 09:05 am IST,  Updated : Apr 19, 2020 09:05 am IST

टेनिस की दुनिया के तीन बड़े खिलाड़ी- रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट के बीच कम रैंकिंग वाले साथी खिलाड़ियों की आर्थिक मदद करने के लिए आगे आए हैं।

जोकोविच, फेडरर और नडाल...- India TV Hindi
जोकोविच, फेडरर और नडाल ने कोविड-19 फंड पर चर्चा की Image Source : GETTY IMAGES

टेनिस की दुनिया के तीन बड़े खिलाड़ी- रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट के बीच कम रैंकिंग वाले साथी खिलाड़ियों की आर्थिक मदद करने के लिए आगे आए हैं। इसके लिए नोवाक जोकोविच ने एटीपी के साथ काम करने को लेकर उन्होंने रोजर फेडरर और राफेल नडाल से बात की है।

जोकोविच ने स्टान वावरिंका के साथ एक चर्चा में बताया कि उन्होंने दोनों दिग्गजों से चर्चा कि, ‘‘हम कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी की कैसे मदद कर सकते हैं?, जो इस महामारी के कारण सबसे अधिक संकट का सामना कर रहे है।’’ उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य 30 से 45 लाख डालर इकट्ठा करने का है जिससे 200 से 700वीं रैंकिंग की खिलाड़ियों की मदद की जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल