1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी रैंकिंग में जोकोविक शीर्ष पर कायम

एटीपी रैंकिंग में जोकोविक शीर्ष पर कायम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 28, 2015 07:04 am IST,  Updated : Apr 28, 2015 07:04 am IST

मेड्रिड:  सर्बिया के नोवाक जोकोविक 13, 845 अंकों के साथ लगातार 144वें सप्ताह एटीपी पुरुष एकल विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। एटीपी ने सोमवार को ताजा रैंकिंग जारी की। समाचार एजेंसी एफे

विश्व वरीयता में...- India TV Hindi
विश्व वरीयता में जोकोविक शीर्ष पर कायम

मेड्रिड:  सर्बिया के नोवाक जोकोविक 13, 845 अंकों के साथ लगातार 144वें सप्ताह एटीपी पुरुष एकल विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। एटीपी ने सोमवार को ताजा रैंकिंग जारी की। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 8, 385 अंकों के साथ दूसरे जबकि स्कॉटलैंड के एंडी मरे तीसरे स्थान पर हैं।

स्पेन के राफेल नडाल चौथे स्थान पर काबिज हैं। नडाल के हमवतन डेविड फेरर आठवें पायदान पर हैं।

स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका 3,495 अंकों के साथ क्रोएशिया के मारिन सिलिक को पीछे छोड़ नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

जापान के की निशिकोरी पांचवें जबकि कनाडा के मिलोस राओनिक छठे पायदान पर हैं। उनसे पीछे चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक सातवें स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल