1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते इंग्लैंड में अभी भी फैन्स को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं

कोरोना के चलते इंग्लैंड में अभी भी फैन्स को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 10:32 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 10:32 pm IST

कोरोना वायरस को रोकने के कदमों के अंतर्गत आगामी दिनों में कुछ स्टेडियमों में प्रशंसकों के छोटे समूहों को घोड़ों की रेस, क्रिकेट और स्नूकर के लिये जाने की अनुमति दी गयी थी । 

Fans- India TV Hindi
Fans Image Source : GETTY

लंदन| कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की चिंताओं के कारण इंग्लैंड में दर्शकों को खेल प्रतियोगिताओं में स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं होगी और सरकार ने 15 अगस्त तक स्टेडियमों को सीमित स्तर पर खोलने की योजना टाल दिया है।

कोरोना वायरस को रोकने के कदमों के अंतर्गत आगामी दिनों में कुछ स्टेडियमों में प्रशंसकों के छोटे समूहों को घोड़ों की रेस, क्रिकेट और स्नूकर के लिये जाने की अनुमति दी गयी थी लेकिन ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को इसे रोक दिया।

संस्कृति सचिव ओलिवर डॉडन ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत निराशाजनक खबर है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हम खेल टूर्नामेंट के लिये दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं दे सकते। मैं जानता हूं कि क्रिकेट, स्नूकर और घोड़ों की रेस के लिये स्टेडियम में दर्शकों के स्वागत के लिये काफी प्रयास किये गये थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी के लिये एक साथ मिलकर काम करते रहेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल