1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मई के बीच में अभ्यास पर लौट सकते हैं इंग्लैंड के लीग क्लब - ईएफएल

मई के बीच में अभ्यास पर लौट सकते हैं इंग्लैंड के लीग क्लब - ईएफएल

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2020 09:10 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 09:10 pm IST

ईएफएल का सत्र 13 मार्च को स्थगित किये जाने के बाद से 72 क्लब फुटबाल से दूर हैं। चैम्पियनशिप की 24 टीमों को अभी नौ मैच खेलने हैं।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

लंदन|| इंग्लैंड फुटबाल लीग के अध्यक्ष रिक पैरी ने एक पत्र में सूचित किया है कि प्रीमियर लीग के बाहर क्लब कोरोना वायरस महामारी के कारण 16 मई से पहले अभ्यास शुरू नहीं कर सकते लेकिन सत्र 56 दिन में पूरा किया जा सकता है।

ईएफएल का सत्र 13 मार्च को स्थगित किये जाने के बाद से 72 क्लब फुटबाल से दूर हैं। चैम्पियनशिप की 24 टीमों को अभी नौ मैच खेलने हैं।

लीग वन के कुछ क्लबों के 12 मैच भी बाकी हैं। पैरी ने कहा कि ईएफएल बोर्ड ने गुरूवार की बैठक में तिय किया कि उन्हें यकीन है कि खेल बहाल होने के बाद दो महीने में सत्र पूरा हो जायेगा लेकिन कोई भी क्लब 16 मई से पहले अभ्यास शुरू नहीं करे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल