1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. English Premier League: मैनचेस्टर डर्बी में सिटी ने मारी बाजी, नंबर एक पर पहुंची पेप गार्डियोला की टीम

English Premier League: मैनचेस्टर डर्बी में सिटी ने मारी बाजी, नंबर एक पर पहुंची पेप गार्डियोला की टीम

 Reported By: IANS
 Published : Apr 25, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 06:39 pm IST

अगर सिटी यहां से बचे पूरे नौ अंक ले जाती है तो वह लगातार दूसरी बार प्रीमियर लीग का खिताब अपने पास रखेगी।

English Premier League: मैनचेस्टर डर्बी में सिटी ने मारी बाजी, नंबर एक पर पहुंची पेप गार्डियोला की ट- India TV Hindi
English Premier League: मैनचेस्टर डर्बी में सिटी ने मारी बाजी, नंबर एक पर पहुंची पेप गार्डियोला की टीम Image Source : GETTYIMAGES

मैनचेस्टर। इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 2-0 से हरा अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। सिटी ने पहले स्थान से लीवरपूल को हटा अपने खिताबी अभियान को मजबूत किया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 35 मैचों के बाद सिटी के 89 अंक हैं जो लीवरपूल से एक अंक ज्यादा है।

अगर सिटी यहां से बचे पूरे नौ अंक ले जाती है तो वह लगातार दूसरी बार प्रीमियर लीग का खिताब अपने पास रखेगी। एवरटन के हाथों अपने पिछले मैच में 0-4 से मात खाने के बाद युनाटेड के कोच ने बैक लाइन पर पांच खिलाड़ियों के साथ उतरने की रणनीति अपनाई। उनकी यह नीति काम आई और युनाइटेड ने पहले हाफ में सिटी को गोल नहीं करने दिया। 

दूसरे हाफ में हालांकि सिटी हावी रही और अपने खेल में सुधार करते हुए उसने 54वें मिनट में पहला गोल किया। सिटी के लिए यह गोल बर्नाडो सिल्वा ने किया। सिल्वा ने ल्यूक शॉ को छकाया और शानदार लो शॉट से गेंद को पोस्ट में डाल दिया। 

सिटी के लिए दूसरा गोल 66वें मिनट में लेरॉय साने ने किया। इस गोल में स्टारलिंग ने उनकी मदद की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल