1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो कप क्वालीफायर्स: 10 साल में पहली बार हारी इंग्लैंड

यूरो कप क्वालीफायर्स: 10 साल में पहली बार हारी इंग्लैंड

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2019 12:48 pm IST,  Updated : Oct 12, 2019 12:48 pm IST

इसके साथ ही अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए इंग्लैंड को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

England- India TV Hindi
England Image Source : AP

प्राग (चेक गणराज्य)। इंग्लैंड फुटबाल टीम को 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स में शुक्रवार रात यहां चेक गणराज्य के खिलाफ 1-2 से अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी। बीबीसी के अनुसार, यूरो क्वालीफायर्स में 10 वर्षो में पहली बार इंग्लैंड की फुटबाल टीम को हार झेलनी पड़ी है। 

इसके साथ ही अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए इंग्लैंड को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अगर वह यह मैच जीत जाती तो 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लेती।

मैच में हालांकि, इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही। पांचवें मिनट में मेहमान टीम ने बेहतरीन मूव बनाया और उसे पेनाल्टी मिली जिसे स्ट्राइकर हैरी केन गोल में बदलने में कामयाब रहे।

चेक ने चार मिनट बाद ही अटैक किया। इस बार मेजबान टीम के लिए जाकूब ब्राबेक ने बराबरी का गोल दागा। पहले हाफ में इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

मैच के 85वें मिनट में मेजबान टीम को मौका मिला और जेडनेक आन्ड्रासेक ने गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस हार के बाद इंग्लैंड ग्रुप-ए में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। चेक के भी 12 अंक हैं, लेकिन वह गोल अंतर के मामले में बहुत पीछे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल