1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सभी ने मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दिया : गुरप्रीत सिंह

सभी ने मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दिया : गुरप्रीत सिंह

 Reported By: IANS
 Published : Sep 11, 2019 03:20 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 03:20 pm IST

 एशियन चैम्पियन कतर के खिलाफ यहां फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा टीम के हर खिलाड़ी ने मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दिया।

गुरप्रीत सिंह- India TV Hindi
गुरप्रीत सिंह Image Source : ISL

दोहा। एशियन चैम्पियन कतर के खिलाफ यहां फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा टीम के हर खिलाड़ी ने मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दिया। पहले मैच में ओमान के खिलाफ 1-2 से हार झेलने वाली भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में कतर के खिलाफ यहां गोल रहित ड्रॉ खेला।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने संधू के हवाले से बताया, "मुझे कतर के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाली अपनी टीम पर गर्व है। टीम के एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण ही हमें यह नतीजा मिला है। इससे हमें क्वालीफायर्स में मदद मिलेगी।"

संधू ने कहा, "हमने सिर्फ दो मैच खेले हैं, और हमने दोनों मुकाबलों में अपने से मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया है। इससे हमें प्रेरणा और आत्मविश्वास मिला है। फुटबाल में कुछ भी हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "सभी ने मैदान पर दिल लगाकर खेला और अपना 100 प्रतिशत दिया। इससे हम संतुष्ट होकर ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंक हासिल किया।"

भारतीय टीम 15 अक्टूबर को कोलकाता में क्वालीफायर के तीसरे मैच में बांग्लादेश का सामना करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल