1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुईस हैमिल्टन ने तुर्की ग्रां प्री जीतकर रिकॉर्ड सातवां एफवन खिताब जीता

लुईस हैमिल्टन ने तुर्की ग्रां प्री जीतकर रिकॉर्ड सातवां एफवन खिताब जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 15, 2020 07:55 pm IST,  Updated : Nov 15, 2020 07:55 pm IST

हैमिल्टन ने महान एफवन ड्राइवर माइकल शुमाकर के सात विश्व खिताब की बराबरी की। उन्होंने 2013 में मर्सीडीज टीम में जर्मनी के इस दिग्गज ड्राइवर की जगह ली थी।   

F1: Lewis Hamilton equals Michael Schumacher's seven World-title record with Turkish GP win- India TV Hindi
F1: Lewis Hamilton equals Michael Schumacher's seven World-title record with Turkish GP win Image Source : PTI

इस्तांबुल। लुईस हैमिल्टन ने रविवार को अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए तुर्की ग्रां प्री में जीत के साथ 94वीं एफवन जीत के साथ रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए सातवां विश्व खिताब जीता। 

हैमिल्टन ने महान एफवन ड्राइवर माइकल शुमाकर के सात विश्व खिताब की बराबरी की। उन्होंने 2013 में मर्सीडीज टीम में जर्मनी के इस दिग्गज ड्राइवर की जगह ली थी। 

ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ सीरीज से पहले अपनी पत्नी के साथ WBBL में वक्त बिताएंगे मिशेल स्टार्क

हैमिल्टन को मर्सीडीज के लिए छठा विश्व खिताब जीतने के लिए तुर्की ग्रां प्री में टीम के अपने साथी वालटेरी बोटास से बेहतर स्थान हासिल करना था। 

हैमिल्टन ने इसके अलावा 2018 में मैकलारेन के साथ भी खिताब जीता था। रेसिंग प्वाइंट के सर्जियो पेरेज ने दूसरा जबकि फेरारी के सबेस्टियन वेटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल