1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस में झंडे गाड़ने के लिए फेडरर के पास थे महज 2 साल, आज हैं खेल के बादशाह

टेनिस में झंडे गाड़ने के लिए फेडरर के पास थे महज 2 साल, आज हैं खेल के बादशाह

 Reported By: IANS
 Published : Jul 11, 2020 10:41 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 10:41 pm IST

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कहा है कि खेलों में सफल होने के लिए उनके पिता ने उन्हें दो साल का अल्टीमेटम दिया था।

टेनिस में झंडे गाड़ने...- India TV Hindi
टेनिस में झंडे गाड़ने के लिए फेडरर के पास थे महज 2 साल, आज हैं खेल के बादशाह Image Source : GETTY IMAGES

ज्यूरिख| स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने कहा है कि खेलों में सफल होने के लिए उनके पिता ने उन्हें दो साल का अल्टीमेटम दिया था। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने कहा कि शुरुआती दिनों में जब उनके माता-पिता ने उन्हें पेशेवर बनने के लिए आर्थिक रूप से समर्थन दिया, तो उन्हें यकीन नहीं था कि उनके बेटे को प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में सफलता मिलेगी।

पूर्व वल्र्ड नंबर-1 फेडरर ने डिए जीट से कहा, "मेरे माता-पिता ने मेरे टेनिस प्रशिक्षण का भुगतान करने के लिए एक वर्ष में 30,000 स्विस फ्ऱैंक (लगभग 28,000 यूरो) खर्च किए। लेकिन एक पेशेवर खिलाड़ी बनने की मेरी क्षमता पर उन्हें संदेह था।"

उन्होंने कहा, " जब मैं 16 साल का था, तो मैंने उनसे पूछा कि टेनिस में 100 फीसदी शामिल होने के लिए क्या मुझे स्कूल छोड़ देना चाहिए। मेरे पिता ने मुझे सफल होने के लिए दो साल दिए। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं असफल रहा या पेशेवर खिलाड़ी नहीं बन पाया, तो मुझे स्कूल वापस जाना पड़ेगा। मैंने उनसे कहा कि मुझ पर भरोसा रखिए और किस्मत से मैं जूनियर में वल्र्ड नंबर 1 बन गया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल