1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. FC गोवा ने मुख्य कोच लोबेरा को बर्खास्त किया, डेरेक परेरा बने अंतरिम कोच

FC गोवा ने मुख्य कोच लोबेरा को बर्खास्त किया, डेरेक परेरा बने अंतरिम कोच

 Reported By: IANS
 Published : Feb 01, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 02:33 pm IST

हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की तालिका में टॉप पर चल रही फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने अपने कोच सर्गियो लोबेरा को बर्खास्त कर दिया है। 

FC गोवा ने मुख्य कोच...- India TV Hindi
FC गोवा ने मुख्य कोच लोबेरा को बर्खास्त किया, डेरेक परेरा बने अंतरिम कोच Image Source : FC GOA

नई दिल्ली| हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की तालिका में टॉप पर चल रही फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने अपने कोच सर्गियो लोबेरा को बर्खास्त कर दिया है। गोल डॉट कॉम के मुताबिक क्लब ने तत्काल प्रभाव से लोबेरा को पदमुक्त करते हुए डेरेक परेरा को अंतरिम मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया है। परेरा एफसी गोवा की रिजर्व टीम के कोच हैं।

लोबेरा के जाने के साथ उनके सहायक रहे जीसस टाटो को भी जाना होगा। ऐसा माना जा रहा है कि करार के विस्तार को लेकर लोबेरा और एफसी गोवा प्रबंधन के बीच बीते कुछ समय से गरमा-गरमी चल रही थी।

गोल डॉट कॉम के मुताबिक इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों ने प्रबंधन से लोबेरा के व्यवहार सम्बंधी शिकायत की थी और इसी के बाद प्रबंधन ने यह चौंकाने वाला फैसला लिया।लोबेरा ने 2017 में गोवा के साथ पहली बार करार किया था और पहले ही साल वह क्लब प्लेऑफ में लेकर गए थे। दूसरे सीजन में लोबेरा की देखरेख में एफसी गोवा ने फाइनल खेला था, जहां उसे बेंगलुरू एफसी के हाथों हार मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल