1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिल्ली डायनामोस के खिलाफ सकारात्मक शुरूआत करेगी एफसी गोवा

दिल्ली डायनामोस के खिलाफ सकारात्मक शुरूआत करेगी एफसी गोवा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2015 06:49 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 06:49 pm IST

मडगांव: ब्राजील के विश्व कप विजेता राबर्टो कार्लोस की दिल्ली डायनामोस टीम कल इंडियन सुपर लीग फुटबाल के दूसरे सत्र में कोच जिको की एफसी गोवा टीम से खेलेगी तो ब्राजीली फुटबाल का पूरा मजा

दिल्ली डायनामोस के...- India TV Hindi
दिल्ली डायनामोस के खिलाफ सकारात्मक शुरूआत करेगी एफसी गोवा

मडगांव: ब्राजील के विश्व कप विजेता राबर्टो कार्लोस की दिल्ली डायनामोस टीम कल इंडियन सुपर लीग फुटबाल के दूसरे सत्र में कोच जिको की एफसी गोवा टीम से खेलेगी तो ब्राजीली फुटबाल का पूरा मजा देखने को मिलेगा । एफसी गोवा अपने मैदान पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगा । पिछले साल खराब शुरूआत के बाद टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी जहां उसे पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको डि कोलकाता ने हराया था ।

पिछले सत्र में कोच जिको के पास खिलाडि़यों के चयन का विकल्प नहीं था लेकिन इस बार उन्होंने खुद रूचि लेकर खिलाड़ी चुने हैं । एफसी गोवा के आक्रमण की अगुवाई ब्राजील के पूर्व कप्तान 2002 विश्व कप विजेता लूसियो करेंगे ।

एफसी गोवा के इस मारकी खिलाड़ी का साथ देने के लिये फ्रांस के डिफेंडर ग्रेगरी अर्नोलिन होंगे । एलिंटन आंद्रादे ने हाल ही में पुर्तगाल के साथ बीच फुटबाल विश्व कप जीता है और वह गोलकीपिंग में पहली पसंद होंगे । लूसियो के अलावा टीम में ब्राजील के लियो मौरा, जोनाटन लुका, विक्टर सिमोस और रेनाल्डो शामिल हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल