1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : चौथे दौर में पहुंचे फेडरर

फ्रेंच ओपन : चौथे दौर में पहुंचे फेडरर

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 12:09 am IST,  Updated : May 30, 2015 12:09 am IST

पेरिस: पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीय स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे वरीय फेडरर ने फिलिप

फ्रेंच ओपन : चौथे दौर...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : चौथे दौर में पहुंचे फेडरर

पेरिस: पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीय स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरे वरीय फेडरर ने फिलिप काट्रियर कोट में हुए पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर के मैच में बोस्निया हर्जेगोविना के डामिर जुमहुर को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-2 से हरा दिया।

फेडरर को तीसरे दौर में जीत हासिल करने में एक घंटा 28 मिनट का समय लगा।ज

मैच के बाद फेडरर ने कहा, "हर दिन मैं अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं हर दिन गेंद के साथ कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।"

सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम विजेता का रिकॉर्ड रखने वाले फेडरर अब प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स और उरुग्वे के पाब्लो कूयवास के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल