1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोपीचंद की देखरेख में इस वजह से अलग-अलग एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही हैं साइना-सिंधू

गोपीचंद की देखरेख में इस वजह से अलग-अलग एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही हैं साइना-सिंधू

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 06, 2018 04:57 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 04:57 pm IST

 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में खिताबी मुकाबले के बाद से साइना नेहवाल और पी वी सिंधू राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की अलग- अलग अकादमियों में अभ्यास कर रहीं है।

पी वी सिंधू और साइना...- India TV Hindi
पी वी सिंधू और साइना नेहवाल

नयी दिल्ली: गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में खिताबी मुकाबले के बाद से साइना नेहवाल और पी वी सिंधू राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की अलग अलग अकादमियों में अभ्यास कर रहीं है ताकि एक दूसरे की रणनीति और नयी तकनीक का पता नहीं चल सके। 

दोनों राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में ही अभ्यास कर रहीं हैं जो दोनों अकादमियों को समय दे रहे हैं। यह घटनाक्रम गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के बाद का है जिसमें साइना ने सिंधू को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। 

सिंधू के पिता पी वी रमन्ना ने प्रेस ट्रस्ट से कहा,‘‘सिंधू नयी अकादमी में अभ्यास को लेकर सहज नहीं थी। यह व्यक्तिगत खेल है तो प्रतिस्पर्धा रहेगी ही लिहाजा उसने राष्ट्रमंडल खेलों के बाद पुरानी अकादमी में ही अभ्यास करने का फैसला किया।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ एक साथ अभ्यास करने पर दोनों को एक दूसरे की कमजोरियों, फिटनेस और रणनीति के बारे में पता चल जायेगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘इसी वजह से साइना ने अकादमी छोड़कर विमल कुमार के पास जाने का फैसला किया था और तीन साल बाद गोपीचंद अकादमी लौटी।’’ 

गोपीचंद की दूसरी अकादमी पुरानी से डेढ किलोमीटर दूर है। खिलाड़ी नयी अकादमी पर अभ्यास कर रहे हैं। रमन्ना ने कहा,‘‘गोपी सुबह सात से 8 . 30 तक उसे अभ्यास कराते हैं जिसके बाद दो इंडोनेशियाई कोच की देखरेख में वह अभ्यास करती है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल