1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुआ भारत में होने वाला फिफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन

कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुआ भारत में होने वाला फिफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2020 09:03 am IST,  Updated : Apr 04, 2020 11:56 am IST

इस टूर्मामेंट का आयोजन 2 नवंबर से 21 नवंबर तक होना था लेकिन अब इस आगे बढ़ा दिया गया है।

FIFA, Under 17 Women's World Cup, Covid-19 pandemic, FIFA WC, India host- India TV Hindi
FIFA Image Source : GETTY IMAGES

भारत में नवंबर में होने वाला फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया । यह टूर्नामेंट पांच शहरों कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नवी मुंबई में दो से 21 नवंबर के बीच होना था । टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेने वाली थी जिसमें मेजबान होने के नाते भारत को स्वत: प्रवेश मिला था ।

यह अंडर 17 महिला विश्व कप में भाग लेने का भारत का पहला मौका था । फीफा परिसंघों के कार्यसमूह ने यह फैसला लिया । फीफा परिषद के ब्यूरो ने कोरोना वायरस महामारी के परिणामों से निपटने के लिये इस कार्यसमूह का गठन किया है । 

कार्यसमूह ने फीफा परिषद से पनामा कोस्टा रिका में 2020 में होने वाला फीफा अंडर 20 विश्व कप भी स्थगित करने का अनुरोध किया । यह टूर्नामेंट अगस्त सितंबर में होने वाला था । 

इसके साथ ही नवंबर में भारत में होने वाला अंडर 17 विश्व कप भी स्थगित करने का अनुरोध किया गया है । फीफा ने एक बयान में कहा ,‘‘नयी तारीखों की घोषणा की जायेगी ।’’ 

इसके साथ ही महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर पर काम करने के लिये एक उप कार्यसमूह के गठन का भी फैसला लिया गया जो फीफा के स्थगित टूर्नामेंटों के शेड्यूल में बदलाव पर गौर करेगा । 

कार्यसमूह में फीफा प्रशासन और महासचिव तथा सभी परिसंघों के शीर्ष कार्यकारी शामिल थे । टेलीकांफ्रेंस के जरिये हुई पहली बैठक में इसमें कई सुझावों पर सर्वसम्मति से मंजूरी जताई गई । भारत में अंडर 17 महिला विश्व कप का शेड्यूल फरवरी में जारी किया गया । नवी मुंबई में फाइनल होना था ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल